सत्ता का संग्राम: अमर उजाला चुनावी रथ आज मेरठ में, चाय पर चर्चा, नेताओं से होंगे सवाल-जवाब
Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज सुबह मेरठ पहुंची। यहां नौ बजे कुटिया पर चाय पर चर्चा होगी।
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को मेरठ में रहेगा। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चाय पर चर्चा करेंगे। युवाओं की सोच भी जानेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं से भी सवाल पूछेंगे।
उत्तर प्रदेश का मेरठ प्राचीन नगर हस्तिनापुर का अवशेष है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। इस बार यहां से भाजपा ने रामायण सीरियल के चर्चित चेहरे अरुण गोविल को मौका दिया है। सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी मैदान में हैं।
मेरठ के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं क्या कहना है। इन सभी सवालों के जवाब जानेंगे।
सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: कुटिया, कमिश्नरी पार्क के पास
दोपहर 1 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: सीसीएसयू कैंपस
शाम 5 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: कमिश्नरी पार्क