राजनाथ सिंह का गठबंधन पर तीखा हमला, कहा- मोदी को रोकने के लिए एकसाथ आए सपा-बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए ही सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। राजनाथ सिंह यहां द्वितीय चरण के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक रैली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। कभी सोचा भी नहीं जा सकता था कि ये दोनों दल यूपी में एक साथ आएंगे। वे जानते थे कि 'मोदी की आंधी में हम (सपा और बसपा) अकेले तिनके की तरह बहेंगे, इसलिए वे एक साथ आए।
HM Rajnath Singh in Nagina, Bijnor: SP-BSP have formed an alliance to stop Narendra Modi ji. It could have never been imagined that these two parties will come together in UP. They knew 'Modi ki aandhi mein hum (SP and BSP) akele tinke ki tarah beh jaenge', so they came together.
नगीना लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है।
पश्चिमी यूपी की नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय संघर्ष है। 2014 में मुस्लिम मतों के बिखराव और मोदी लहर के चलते भाजपा ने यह सीट जीती थी। इस बार आपसी अंतर्कलह ही भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
भाजपा ने प्रत्याशी डाक्टर यशवंत सिंह को मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद व कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती से है। ओमवती कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद भी दूसरी बार चुनाव मैदान में है। वह पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/