मिशन 2019: तीन मंडलों में सात जगह रैलियां करेगा गठबंधन, यहां देखें कब कहां होगी रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा में इन मंडलों के मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राइन, नरेश गौतम, गिरीश चंद, पूर्व विधायक योगेश धामा, जोन इंचार्ज सतपाल पेपला, मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी आदि ने पूरे प्लान पर चर्चा की। राइन ने बताया कि सात अप्रैल से सहारनपुर में रैली की शुरुआत होगी। आठ अप्रैल को मेरठ में गठबंधन की साझा रैली होगी जिसमें मेरठ, बागपत, हापुड, मोदीनगर समेत 12 विधानसभाओं के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
आठ अप्रैल को ही दोपहर बाद नोएडा में रैली होगी। नौ अप्रैल को नगीना में रैली होगी जिसमें बिजनौर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 13 को बुलंदशहर, 15 को अमरोहा, 20 अप्रैल को मुरादाबाद में रैली का आयोजन होगा। जिसमें रामपुर तथा संभल के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी रैलियों में भारी भीड़ जुटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना है।
इस मौके पर बसपा के मेरठ लोकसभा प्रभारी याकूब कुरैशी ने कहा कि गठबंधन इस चुनाव में भाजपा से पिछली हार का हिसाब बराबर करेगा। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, रामकुमार वर्मा, ब्रहमजीत गौतम, मुरारीलाल केन, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महासचिव विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, अजय अधाना, डॉ. विजय राठी, अनुज जावला, आयुष चौधरी मौजूद रहे।