लोकसभा चुनाव परिणाम: कैराना लोकसभा सीट पर सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला, दोनों कर रहे जीत का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और गठबंधन प्रत्याशी सांसद तबस्सुम हसन के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों का ही दावा है कि जीत हमारी होगी, सटीक आंकड़ा है। प्रत्याशियों के दावों और परिणाम को लेकर सभी में उत्सुकता है।
तबस्सुम को उम्मीद, नकुड़ विस सीट फिर बनेगी जीत का आधार
शामली में सपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद तबस्सुम हसन अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। कहती हैं कि इस बार मई 2018 में हुए उपचुनाव से ज्यादा मतदाताओं का समर्थन मिला है। हर वर्ग ने उन्हें वोट दिया है।
उन्होंने कहा कि जो कुछ नाराज वोटर थे मृगांका का टिकट कटने की वजह से उन्हें वापस मिले हैं। उनके कुछ नाराज वोटरों ने भी साथ दिया है। पिछले साल वह अकेले कैराना कस्बे से करीब 14 हजार वोटों से आगे रही थीं। इस बार जीत का फासला और ज्यादा बढे़गा। उन्हें लग रहा है कि हुकुम सिंह परिवार से प्रत्याशी ना होने से उनके साथ जुड़े उनके समर्थक मतदाताओं ने भी हमें वोट किया है।
कुछ लोग शामली विधान सभा सीट पर भाजपा के पक्ष में अच्छा वोट पड़ने का हल्ला कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उनके पक्ष में भी कई जगह जबर्दस्त वोटिंग हुई है। शामली विस में ही बनत, गंगेरू, कांधला आदि कई जगह उन्हें जबर्दस्त वोट मिला है। शामली विधान सभा सीट पर पिछले चुनाव में वह कुछ सौ मतों से पीछे रही थीं, लेकिन इस बार भी फासला ज्यादा नहीं होगा। ये जरूर है कि शामली विधान सभा में उन्हें कुछ कम मत मिलेंगे, लेकिन दूसरी विधान सभाओं में वे जबर्दस्त लीड लेकर जीतेंगी।
नकुड़ विधान सभा में वे उपचुनाव में 28 हजार मतों से आगे रही थीं। इस बार भी नकुड़ में उनके पक्ष में जबर्दस्त वोटिंग हुआ है और उम्मीद है कि इस बार वहां उनकी लीड 35 हजार से ऊपर पहुंचेगी।
सर्वसमाज की वोट बनेगी जीत का आधार : तबस्सुम हसन कहती हैं कि उन्हें सर्वसमाज का वोट मिला और यही उनकी जीत का आधार होगा। मुस्लिम मतों के अलावा उन्हें अनुसूचित और जाटों ने भी वोट दिया है। जाट मत उनके अलावा भाजपा और कांग्रेस पर भी गया है।
उपचुनाव की तुलना में विसवार स्थिति की उम्मीद
कैराना : विस सीट पर करीब 13000 से पीछे रहीं। इस बार 25000 से आगे रहने की उम्मीद
थानाभवन : 4000 मतों से आगे थीं। इस बार 20 हजार से आगे रहने की उम्मीद
नकुड़ : विस सीट पर 28000 से लीड रही, इस बार लीड बढ़कर 35000 होने की संभावना
गंगोह : विस सीट पर 14000 से लीड रही थी। इस बार वही स्थिति रहने की संभावना
शामली : विस सीट पर 400 से पिछड़ी थीं। इस बार भी आंकड़ा इसी के आसपास रहने की उम्मीद
कैराना सीट पर मतदान की ये रही थी स्थिति
कुल वोटर 1661936
मतदान किया 1121221
पुरुष 607002
महिला 514209
कहां कितना वोट पड़ा
नकुड़ 255470
गंगोह 257093
कैराना 208699
थानाभवन 202817
शामली 197142
प्रदीप चौधरी को उम्मीद करीब एक लाख के अंतर से जीतेंगे
कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी करीब एक लाख मतों से जीत होगी। शामली और गंगोह विधान सभा सीट से सबसे ज्यादा मत मिलने की उम्मीद उन्हें हैं।
प्रदीप चौधरी कहते हैं कि उन्हें हर वर्ग ने वोट दिया है। शामली विधान सभा क्षेत्र में तो उनके पक्ष में जबर्दस्त वोटिंग हुआ। 2018 उपचुनाव में शामली शहर में मतदान कम हुआ था, लेकिन इस बार मतदाताओं में भाजपा और मोदी का जबर्दस्त क्रेज था। इसके चलते शामली शहर में जबर्दस्त मतदान हुआ है। भाजपा का वोट इस बार घर से निकला और वोट दिया। उनके विधान सभा क्षेत्र गंगोह में भी जनता ने उनके पक्ष में अच्छे मत दिए हैं।
उन्हें उम्मीद है कि इन दोनों विधान सभाओं में अलग अलग उन्हें करीब 30-35 हजार मतों की लीड मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाकी तीनों विधान सभाओं में भी वह जीतेंगे। उन्हें उम्मीद है कि करीब एक लाख मत से उनकी जीत होगी।
गुर्जरों मतदाताओं ने एकतरफा दिया वोट
मृगांका का टिकट कटने के बाद गुर्जर मतों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास गांवों से जो जानकारी आई है, उसके अनुसार गुर्जरों ने एकतरफा उनके पक्ष में मतदान किया है। मृगांका सिंह ने भी उनके लिए वोट मांगे। जाट और अनुसूचित मतों को गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जाने की बात भी सही नहीं निकली। जाट और अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने भी उन्हें अच्छा समर्थन दिया है। करीब 60 से 70 प्रतिशत मुस्लिम मत उन्हें मिला है। अन्य समाज के जो मतदाता उनके परिवार से जुड़े हैं उसका भी मत उन्हें मिला है। सर्वसमाज के मतों से ही वे जीतेंगे।
भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा वार लीड मिलने की संभावना
1. शामली विस क्षेत्र में 35 हजार मत अधिक मिलने की उम्मीद
2. गंगोह विस क्षेत्र में 30-35 हजार मतों से लीड की संभावना
3. कैराना विस सीट पर 15-20 हजार मतों से लीड
4. थानाभवन विस सीट पर 8-10 हजार मतों से आगे
5. नकुड़ विस सीट पर 8 हजार मतों से आगे
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/