{"_id":"5ce30a31bdec22075b0c0400","slug":"lok-sabha-chunav-result-2019-big-fight-between-bjp-and-sp-bsp-alliance-in-western-up-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल: पश्चिमी यूपी की इन अहम सीटों पर भाजपा और गठबंधन में कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल: पश्चिमी यूपी की इन अहम सीटों पर भाजपा और गठबंधन में कड़ा मुकाबला
Wed, 22 May 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
चुनाव नतीजे
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव बाद अब जारी हो रहे एग्जिट पोल के आंकड़े पश्चिमी यूपी की कई अहम सीटों पर जहां नजदीकी मुकाबला बता रहे हैं तो वहीं कई सीटों पर जीत के आकंडे़ साफ साफ फ्लैश किए जा रहे हैं। भाजपा को ज्यादा सीटों पर सिरमौर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पोल बता रहा है कि सहारनपुर में भाजपा जीत रही है। कैराना में भाजपा को ही विजेता बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान और गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह में कांटे की टक्कर बताई गई है। कई पोल भाजपा को यहां सिरमौर बता रहे हैं तो कई गठबंधन को। बिजनौर में बसपा, मुरादाबाद में बसपा, रामपुर में सपा, संभल में सपा को विजेता बताया जा रहा है। अमरोहा में भाजपा और बसपा के बीच नजदीकी मुकाबला बताया है। मेरठ की सीट पर पोल भाजपा के पक्ष में जा रहा है। बागपत में रालोद और भाजपा के बीच बेहद कड़ा एवं नजदीकी मुकाबला है। कई सर्वे यहां रालोद को विजेता मान रहे हैं। गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में भाजपा को विजेता माना जा रहा है। परिणाम क्या होगा यह तो 23 मई को ही सही पता चलेगा। फिलहाल एग्जिट पोलों के आधार पर चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/