फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lohia Nagar police arrested two bike thieves.

Meerut News: लोहिया नगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े

Tue, 05 May 2026 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Lohia Nagar police arrested two bike thieves.
- आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमे, बुलट के पार्ट्स भी पुलिस ने किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने बुलट चोरी कर उनके पार्ट्स बेचने वाले दो बदमाश समर गार्डन लोहिया नगर निवासी आदिल, शाहजहां कालोनी लिसाड़ी गेट निवासी दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुलट के पार्ट्स भी बरामद किए है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को को समर गार्डन रोयल गोल्ड कैंटीन के पास से आदिल, दानिश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 अप्रैल को परतापुर क्षेत्र से चोरी की गई बुलट के विभिन्न पार्ट्स व उपकरण बरामद किए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बुलट को काटकर कबाड़ी को पार्ट्स बेचते थे। पुलिस ने चैसिस, इंजन के पार्ट्स, टंकी, रिम, टायर, ग्राइंडर, हथौड़ी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ लोहिया नगर और परतापुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी ने बताया कि जिस कबाड़ी को सामान बेचते थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article