फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, The youth has held the health department team hostage in lisari gate of Meerut

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बनाया बंधक, महिला कर्मियों के साथ की अभद्रता

Thu, 16 Apr 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Apr 2020 01:24 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाया 
  • लिसाड़ीगेट के रसीद नगर ढलाई वाली गली में लोगों ने की अभद्रता

विज्ञापन
Lockdown, The youth has held the health department team hostage in lisari gate of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट के रसीद नगर ढलाई वाली गली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर अभद्रता की। महिला स्वास्थ्य कर्मियों से गाली गलौज कर आरोप लगाया कि ये लोग एनआरसी की जांच के लिए आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को छुड़ाया। 

विज्ञापन


कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लिसाड़ीगेट पहुंची थी। टीम घरों में जाकर विदेश से आने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही थी। रसीद नगर ढलाई वाली गली में शकूरनगर हेल्थ पोस्ट की टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी हिना और मो. अनीस पहुंचे। वह पूछताछ कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने अफवाह फैला दी कि टीम एनआरसी के बारे में जानकारी करने आई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित कई इलाके सील, 88 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया। टीम ने उक्त युवक की वीडियो बना ली तो उसने फोन छीन लिया। बाद में फोन वहीं फेंककर भाग गया। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और कर्मचारियों को वहां से निकाला। तहरीर आने पर पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed