{"_id":"5e9726f48ebc3e6fd73c9171","slug":"lockdown-part-2-marriage-of-manager-harsh-agarwal-postponed-during-lockdown-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कोरोना न होता तो, आज तुम दूल्हा बने होते और हम बराती, शादी टलने से हर कोई मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कोरोना न होता तो, आज तुम दूल्हा बने होते और हम बराती, शादी टलने से हर कोई मायूस
Wed, 15 Apr 2020 08:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:54 PM IST
सार
- ये कोरोना न होता तो, आज तुम दूल्हे बने होते और हम बराती
- कलक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र प्रभारी हर्ष अग्रवाल की 15 अप्रैल को होनी थी शादी
- कोराना वायरस फैलने के चलते ऐन वक्त पर टालनी पड़ी शादी
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरे यार ये कोरोना वायरस नहीं फैलता तो आज आप दूल्हे बने होते और हम बराती। शामली कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से उनके स्टाफ के दोस्त और साथी संगी इसी अंदाज में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल शामली कलक्ट्रेट में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर हर्ष अग्रवाल का इसी साल फरवरी माह में मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में रिश्ता तय हुआ था। शादी 15 अप्रैल को होनी थी। रिश्ता तय होते ही परिवार खरीदारी में जुट गया था। शहर का एक बड़ा मैरिज होम भी तय हो गया। जमकर खरीदारी हुई। मार्च में होली तक शादी के कार्ड भी छपकर आ गए। दूर दराज की रिश्तेदारी में कार्ड भेजने के लिए उनपर नाम भी लिखने शुरू हो गए थे कि अचानक कोराना वायरस का कहर शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिंदगी के ये 14 दिन कभी नहीं भूल पाएंगे बच्चे, बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है
विज्ञापन
वहीं 24 मार्च को लॉकडाउन हो गया और शादी की तैयारियां धरी रह गई। आखिर शादी स्थगित करनी पड़ी, लेकिन अब फिर से तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ गया। इसके बाद साया भी नहीं हैं। गर्मी भी बहुत अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में संभावना है कि अब शायद अक्तूबर-नवंबर तक शादी की तारीख पहुंच जाएगी। हर्ष अग्रवाल ने बताया कि शादी की तारीख टलने से उनके दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य मायूस हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/