{"_id":"5eac0e5e8ebc3e90440d558a","slug":"lockdown-accused-are-cheating-through-facebook-messenger-to-people-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! फेसबुक मैसेंजर के जरिए ठगों ने फैलाया जाल, ऐसे कर रहे ठगी, बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! फेसबुक मैसेंजर के जरिए ठगों ने फैलाया जाल, ऐसे कर रहे ठगी, बरतें ये सावधानियां
Fri, 01 May 2020 05:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में साइबर ठगों ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपना जाल फैलाया हुआ है। ठग लॉकडाउन में खुद को या अपने परिवार को बीमार बताकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। साइबर सेल में इस तरह की रोजाना पांच-छह शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी किसी भी व्यक्ति के फेसबुक मैसेंजर से उसके मित्रों व रिश्तेदारों को इमरजेंसी व आकस्मिक गंभीर घटना का हवाला देकर किसी भी पेटीएम, फोन पे या गूगल पे के अकाउंट में धनराशि डालने के लिए अनुरोध करता है। इसी क्रम में लोगों द्वारा बिना वेरिफिकेशन किए तत्काल फेसबुक मैसेंजर पर दिए गए अकाउंट में धनराशि डाल दी जाती है। धनराशि डालने के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने पर पता चलता है कि उसने कोई मैसेज ही नहीं किया। इस प्रकार की कई घटनाएं मेरठ जिले में सामने आई हैं। सभी घटनाओं की जांच की गई, जिसमें पता चला कि साइबर अपराधी द्वारा किसी का भी फेसबुक मैसेंजर हैक नहीं किया गया। बल्कि उसके द्वारा उन लोगों के फेसबुक मैसेंजर को लॉगिन किया गया, जिन लोगों ने अपने फेसबुक अकाउंट का यूजर नेम व पासवर्ड फोन नंबर बना रखा है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
अगर आपका फेसबुक अकाउंट यूजर नेम मोबाइल नंबर है तो पासवर्ड मोबाइल नंबर व जन्मतिथि आदि को न बनाएं।
समय-समय पर पासवर्ड को बदलते रहें और अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
पासवर्ड में अल्फाबेटिक, न्यूमेरिक, सिंबोलिक चिन्हों, लोअर केस व अपर केस सबका प्रयोग करें।
सभी सोशल साइट्स के अकाउंट का एक ही पासवर्ड न बनाएं।
फेसबुक मैसेंजर से यदि कोई आर्थिक सहायता मांगता है तो उस व्यक्ति को अन्य माध्यमों से संपर्क कर वेरिफाई करे बिना कोई कदम न उठाएं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/