फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lock found hanging on Arogya Mandir sub-centre, patients returned

Meerut News: आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पर लटका मिला ताला, रोगी लौटे

Tue, 25 Feb 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging on Arogya Mandir sub-centre, patients returned
परीक्षितगढ़। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामुदायिक अधिकारी तैनात हैं, लेकिन परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर खंड विकास व पशु चिकित्सालय कार्यालय परिसर में बने परीक्षितगढ़ देहात आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पर सोमवार को ताला लटका मिला। यहां उपचार कराने पहुंचे लोगों को बिना उपचार लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि आए दिन ताला लटका रहता है। इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी से कई बार कर चुके हैं। जबकि सेंटर सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोलने के मुख्यमंत्री के आदेश हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार लाखों रुपये खर्च कर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र मंदिरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दम भर रही है। नगर के मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित खंड विकास कार्यालय व पशु चिकित्सालय के बराबर में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एहसान अली व एएनएम तैनात हैं। सोमवार को दूरदराज गांव के लोग उपचार कराने के लिए पहुंचे तो सेंटर पर ताला लटका मिला। ऐसे में लोगों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

डीसीपीएम हरपाल सिंह ने सीएचओ अहसान अली का आयुष्मान आरोग्य सेंटर बंद होने पर कॉल कर बीपीएम इकरार अहमद से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अहसान अली ने सीएल डालकर छुट्टी ली है। बीपीएम इकरार अहमद से नाराजगी व्यक्त करते हुए मेरठ ग्रुप में सीएल डालने के निर्देश दिए। डीसीपीएम हरपाल सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ अहसान छुट्टी पर हैं। गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed