फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Local residents create ruckus over waterlogging problem

Meerut News: जलभराव की समस्या पर स्थानीय निवासियों का हंगामा

Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Local residents create ruckus over waterlogging problem
सरधना। लोकप्रिय रोड की बदहाल स्थिति के बाद जलभराव की समस्या के लिए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि स्थानीय लोगो रास्ते के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी मोहल्ले के लोगों को समस्या से निजात नहीं मिली है।
विज्ञापन

लोकप्रिय रोड पर पिछले कई साल से गंदगी और जलभराव की समस्या चल रही है। इस मामले में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और स्थानीय निवासियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन भी दिया था। बताया कि लोकप्रिय रोड पर गहरे गड्ढों और जलभराव से जनता परेशान है। लगातार जनप्रतिनिधि व प्रशासन से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। गड्ढों की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने मार्च से काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं कराया गया है। समस्या को लेकर बुधवार को भी स्थानीय निवासियों ने हंगामा-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed