फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   local body will disclose the name of defaulter

दीवारों पर लिखे जाएंगे बकायेदारों के नाम

Sat, 24 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
local body will disclose the name of defaulter
फलावदा। नगर पंचायत द्वारा बकायेदारों के नाम दीवारों पर लिखवाए जाएंगे। फिलहाल उन्हें नोटिस देकर आगाह कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासियों पर नगर पंचायत के लाखों रुपये बकाया हैं। ये नगर पंचायत की दुकान किराया, गृहकर के अतिरिक्त पेयजल से जुड़ा है। इसके अलावा वार्षिक ठेकों की नीलामी के दौरान जमा होने वाली राशि कई ठेकेदारों पर बकाया चल रही है। बताया कि बरसों से नगर पंचायत 16 लाख रुपये नागरिकों पर बकाया चल रहे हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत बकायेदारों से वसूली नहीं कर पा रही है। बड़े बकायेदारों को सियासी संरक्षण प्राप्त होने के कारण नगर पंचायत को बकाया वसूली में पसीने छूट रहे हैं। नगर पंचायत ने बकाया वसूली के लिए नई योजना तैयार किए जिसके अंतर्गत बकायेदारों को नोटिस देकर 15 दिन के भीतर बकाया जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि नोटिस के बावजूद बकाया जमा नहीं लगने वाले बड़े बकायेदारों के नाम दीवारों पर लिखवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को वसूली में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed