फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LLRM college foundation day celebration

Meerut News: डिग्री पाकर खिले चेहरे, जमकर ली सेल्फी

Thu, 29 Jan 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
LLRM college foundation day celebration
मेडिकल कालेज में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रा को डाक्टर की उपा​धि देते मुख्य अति​​थि डा राके
लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के तहत एमबीबीएस के 99 और स्नातकोत्तर के 140 उत्तीर्ण छात्रों को अतिथियों ने डिग्रियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। डीन एकेडमिक डॉ. प्रीति सिन्हा ने उन्हें चिकित्सीय शपथ दिलाई। इस वर्ष कुल 45 गोल्ड मेडल, 102 विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, 244 प्रमाण पत्र और 2 चल वैजयंतियां प्रदान की गईं। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के निदेशक ब्रिगेडियर (प्रोफेसर) डॉ. राकेश गुप्ता, जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार सिंह और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. हरे कृष्ण रहे। फाइनल एमबीबीएस प्रोफेशनल पार्ट-2 में डॉ. रूशानी जेहरा पूरे सत्र में प्रथम रहीं। डॉ. याना कौशिक मौजूदा सत्र में प्रथम रहीं, जिन्हें दो गोल्ड मेडल और छह प्रमाण पत्र मिले। फाइनल एमबीबीएस प्रोफेशनल पार्ट-1 (2021 बैच) में द्विजा बाली प्रथम रहीं, जिन्हें 4 गोल्ड मेडल मिले।
विज्ञापन

- डॉ. गौरी बेस्ट इंटर्न, आयुष मोस्ट पॉपुलर स्टूडेंट बने
इसी तरह, विभिन्न प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्रेरणा, द्वियांशी अग्रवाल, वंशिका सिंघल, और शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. गौरी मल्होत्रा को बेस्ट इंटर्न और आयुष दीक्षित को मोस्ट पॉपुलर स्टूडेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. प्रेम प्रकाश मिश्रा सबसे अधिक लोकप्रिय शिक्षक
शिक्षक डाॅ. प्रेम प्रकाश मिश्रा छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय शिक्षक के रूप में सम्मानित किए गए। संचालन डाॅ. गौरव गुप्ता व डा. अंशु टंडन एवं डाॅ. मेघा कुलश्रेष्ठ ने किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. धीरज राज ने आभार जताया। डाॅ. अनुपमा वर्मा, डाॅ. अरविन्द कुमार, डाॅ. गोपाल कृष्ण, डाॅ. लोकेश सिंह, डाॅ. प्रेम प्रकाश मिश्रा, डाॅ. शुभम यादव, डाॅ. राजकुमार गोयल, डाॅ. राहुल सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा एवं सुशील कुमार का योगदान रहा।
इनका हुआ सम्मान
स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विभागों में डॉ. साक्षी जुयाल, डॉ. दिशू अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्य पाहवा, डॉ. सुप्रिया गौतम, डॉ. शिल्पी कुमारी, डॉ. रक्षित, डॉ. नेहा गुप्ता (2021 बैच) और डॉ. मनीष कुमार, डॉ. देवांश यादव, डॉ. साक्षी सिंह, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. नीतु सिंह, डॉ. श्रद्धा भारद्वाज, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. कृति सिंह, डॉ. शिखा चौधरी (2022 बैच) को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पहली बार छात्रों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर छह आदर्श चिकित्सा शिक्षक सम्मानित हुए। इनमें डाॅ अनंतिमा गुप्ता (प्रथम प्राफेशनल), डॉ. (प्रोफेसर) मोनिका शर्मा (द्वितीय प्रोफेशनल), डाॅ. (प्रोफेसर) विनीत शर्मा (फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-01), डाॅ. (प्रोफेसर) रचना चौधरी (फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-02), डा. (प्रोफेसर) गौरव गुप्ता (इन्टर्न बैच) एवं डा. प्रेम प्रकाश मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम में कॉलेज की वार्षिक पुस्तिका डेनडिराइट का विमोचन और छात्रों द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हुआ।

मेडिकल कालेज में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रा को डाक्टर की उपाधि देते मुख्य अतिथि डा राके

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed