फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LLB Student Murder: police sent main accused of murder to jail after arrested while he reached the court to surrender

LLB Student Murder: हत्यारोपी कादिर को पुलिस ने भेजा जेल, तमंचा व दो कारतूस बरामद

Thu, 30 Jun 2022 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन की 16 जून को जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  इस मामले में पुलिस ने 32 नामजद आरोपी बनाए थे। मुख्य आरोपी आज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
LLB Student Murder: police sent main accused of murder to jail  after arrested while he reached the court to surrender
आरोपी कादिर अली को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन यादव की हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी कादिर अली को पुलिस ने कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। बताया गया कि आरोपी भाजपा नेता के सरंक्षण में था। बुधवार को वह कोर्ट में सरेंडर होने पहुंचा था। कचहरी में कादिर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही भावनपुर पुलिस और एसओजी की टीम पहुंच गई। पुलिस ने सैटिंग करके कादिर को उसके परिजनों से ले लिया और थाने ले गई थी। 

विज्ञापन


गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में सचिन एलएलबी का छात्र था। 16 जून को सचिन की जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप था कि विश्वविद्यालय की शिक्षिका से बदसलूकी करने का सचिन ने विरोध कर दिया था। सचिन की हत्या में जतिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, कादिर और शिवांग त्यागी समेत 32 नामजद आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक छात्र सचिन यादव के पिता ने चार नामदर्ज वह अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ छात्रों को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया था। वहीं छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया था, जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।


जतिन समेत आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में कादिर अली को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था जोकि भाजपा नेता का भतीजा है। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कादिर पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था। उसकी तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed