{"_id":"62b2a9085173fd2d873d2534","slug":"llb-student-murder-bjp-leader-nephew-qadir-arrest-warrant-will-be-taken-by-police-eight-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार, अभी 24 आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार, अभी 24 आरोपियों को तलाश रही पुलिस
Wed, 22 Jun 2022 11:00 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:00 AM IST
सार
मेरठ में एक निजी विवि में एलएलबी के छात्र सचिन यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस अब भाजपा नेता के भतीजे कादिर अली की हिस्ट्रीशीट खोलेगी। इस मामले में पुलिस ने 32 युवक नामजद किए हैं। आठवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े सचिन के परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में एलएलबी के छात्र सचिन यादव की हत्या के मामले में भावनपुर थाना पुलिस ने आठवां आरोपी नन्हे निवासी पचपेड़ा भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 32 युवक नामजद थे। अभी 24 आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
गंगानगर स्थित विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र सचिन यादव पर 16 जून को जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि विश्वविद्यालय के ही जूनियर छात्रों ने एक शिक्षिका के साथ बदसलूकी कर दी थी। इसका सचिन ने विरोध कर दिया था। तभी छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इलाज के दौरान सोमवार को सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव आज शहर में
विज्ञापन
सचिन की हत्या के मामले में सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से छह आरोपी जेल गए और सातवां आरोपी राजकीय बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। मंगलवार को सटीक मुखबिर की सूचना पर भावनपुर पुलिस ने नामजद आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि इस मामले में फरार 24 आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
कादिर का गिरफ्तारी वारंट लेंगे
इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना कि सचिन की हत्या में भाजपा नेता बासित अली का भतीजा कादिर अली निवासी कायस्थ बड्ढा, किठौर नामजद है। वह शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कादिर का गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में लगी है। जल्द ही उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।