{"_id":"6a4a4966525ee5ab30024005","slug":"llb-fourth-semester-practical-exam-on-8th-meerut-news-c-72-1-mct1004-155712-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एलएलबी चतुर्थ सेमेसटर की प्रायोगिक परीक्षा आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एलएलबी चतुर्थ सेमेसटर की प्रायोगिक परीक्षा आठ को
Sun, 05 Jul 2026 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के प्रेस प्रभारी प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज के विधि विभाग में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर कोड के-4007 की सत्र 2025-26 की प्रायोगिक परीक्षा आठ जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह नौ बजे से विधि विभाग में होगी। परीक्षा तीन बैचों में संपन्न होगी। प्रथम बैच सुबह नौ बजे से, द्वितीय बैच सुबह दस बजे से और तृतीय बैच 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। संबंधित विद्यार्थी निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित हों। संवाद
विज्ञापन