फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LIVE : CM Yogi said, Protected girls by running anti-Romeo, action will be done on the knot

क्रांतिधरा में योगी बोले, एंटी रोमियो से मिली लड़कियों को सुरक्षा, गुंडों को कतई बख्शा नहीं जाएगा

Tue, 09 May 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 09 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
LIVE : CM Yogi said, Protected girls by running anti-Romeo, action will be done on the knot
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार को क्रांतिधरा के भैसाली ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों पर ज्यादा जोर देते हुए कहा कि किसानों को गेंहू और आलू का सही दाम मिलना चाहिए। इस बीच उन्होंने विकास के मुद्दे पर भी फोकस करते हुए कहा कि हम प्रदेश में बिना किसी भेदभाद के विकास करना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी। साथ ही जाति मजहब के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'प्रदेश के आखिरी व्यक्ति तक सभी योजनाएं पहुंचाई जाएंगी।' योगी ने कहा कि हमें जाति मजहब से ऊपर उठना होगा। योगी ने सभी को एक सलाह देते हुए कहा कि हम सबको देश के लिए सोचना होगा।

विज्ञापन


वहीं पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में सफाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर को जितना साफ रखेंगे, विकास उतना ही तेजी से होगा। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का सबसे अच्छा नेता बताया। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने लड़कियों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लड़कियां असुरक्षा और डर की वजह से स्कूल व कॉलेज नहीं जा पाती थी। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और हमने 'एंटी रोमियो अभियान' चलाया है तो लड़कियां बिना किसी डर के घर से बाहर निकल रही हैं और स्कूल व कॉलेज जाने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। क्योंकि स्कूल के बाहर पूरी सुरक्षा दी गई है ताकि कोई लड़कियों को परेशान न कर सके। सीएम योगी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर से उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को आलू का सही दाम मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed