फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Liquor was extracted twice on a bar code

एक बार कोड पर दो बार निकाली जाती थी शराब

Wed, 08 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Liquor was extracted twice on a bar code
एक बार कोड पर दो बार निकाली जाती थी शराब
विज्ञापन

सहारनपुर। टपरी स्थित दि कोऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी के लिए बार कोड का दुरुपयोग सामने आया था। जारी हुए एक बार कोड पर फैक्टरी से दो बार शराब निकाली जाती थी। एक अप्रैल 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 11 महीने में ही 99 बार डबल ट्रिप शराब के वाहनों की लगाई गई। इस तरह करीब 35 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की पुष्टि हुई थी।

ये था मामला
गत तीन मार्च को एसटीएफ ने टपरी स्थित शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी का खेल पकड़ा था। नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 18 लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसमें कंपनी मालिक प्रणय अनेजा सहित अन्य कंपनी अधिकारी और सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जगरामपाल भी आरोपी है। उस दौरान करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान था। बाद में एसआईटी लखनऊ की विवेचना में 35 करोड़ रुपये टैक्स चोरी की पुष्टि हुई थी। जून माह में एसआईटी ने गिरफ्तार नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी, जबकि 13 आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है। इन 13 आरोपियों में प्रणय अनेजा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed