फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Liquor party in the mess of Recruit Training Center, report sent to SSP

रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की मैस में शराब पार्टी, एसएसपी को भेजी रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Liquor party in the mess of Recruit Training Center, report sent to SSP
मेरठ। पुलिस लाइन के आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) की मैस में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिक्रूटों ने शराब पार्टी का प्लान बनाया। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने कई रिक्रूटों को पकड़ लिया। मेडिकल में एक रिक्रूट के शराब पीने की ही पुष्टि हुई है। बाकी ने तब तक शराब नहीं पी थी। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को रिपोर्ट भेजी गई है। रिक्रूटों को शराब किसने उपलब्ध कराई, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 17 जून से 1044 रिक्रूटों की ट्रेनिंग शुरू कर हुई थी। एक माह की ट्रेनिंग के बाद जुलाई माह में करीब 200 महिला रिक्रूट को बरेली भेज दिया गया। अन्य की ट्रेनिंग पुलिस लाइन में चल रही है। 14 अगस्त की शाम को आरटीसी की मैस में रिक्रूटों की शराब पार्टी होनी थी। इसकी भनक आरटीसी प्रभारी विजय बहादुर को लगी। उन्होंने तत्काल ही नोडल अफसर एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा को जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने पार्टी में शामिल होने आए रिक्रूट को पकड़ लिया। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसमें रिक्रूट मनीष कुमार के शराब पीने की पुष्टि हुई। आरटीसी प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि रिक्रूट मनीष के खिलाफ कप्तान को रिपोर्ट भेज दी गई हैं। एसएसपी ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed