फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Linter of two shops collapsed during drainage from JCB Meerut, businessman injured

मेरठ: जेसीबी से नाले की खोदाई के दौरान दो दुकानों का लिंटर गिरा, मलबे में दबा व्यापारी

Wed, 10 Feb 2021 06:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Linter of two shops collapsed during drainage from JCB Meerut, businessman injured
मौके पर जमा लोग - फोटो : amar ujala
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब मेट्रो और रेपिड रेल के लिए काम में जुटी जेसीबी की टक्कर से दो दुकानों का लेंटर गिर गया। घटना के चलते एक दुकानदार मलबे के नीचे दब गया। जिसके बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद दुकानदार को मलबे से बाहर निकालते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय व्यापारियों ने एलएनटी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन


बताते चलें परतापुर क्षेत्र में मेट्रो और रैपिड रेल के लिए मेट्रो द्वारा एलएनटी कंपनी को ठेका दिया गया है। एलएनटी कंपनी के कर्मचारी हाईवे पर लगातार निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। बुधवार की दोपहर एलएनटी कंपनी की जेसीबी सड़क के दोनों और नाली खोदने का काम कर रही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है इसी दौरान मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से लक्ष्य डेयरी और एक मेडिकल स्टोर का लेंटर गिर गया। घटना में जहां मेडिकल स्टोर मालिक  अभिषेक जोशी बाल-बाल बचा। वहीं, लक्ष्य डेयरी का मालिक गजेंद्र गुण मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में हाहाकार मच गया। मौके पर एकत्र हुए व्यापारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे गजेंद्र को बाहर निकाला। उधर, एलएनटी कंपनी का चालक जेसीबी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी के बाद सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय और थाना प्रभारी परतापुर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से जानकारी की। व्यापारियों ने एलएनटी कंपनी की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उधर, घटना में घायल हुए गजेंद्र को क्षेत्र के श्रवण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।व्यापारी के मलबे दबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed