फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Road will open soon Meda VC visited

अभी सात मीटर चौड़ाई से ही शुरू होगी लिंक रोड, इसी महीने टूटेगा अस्पताल

Wed, 02 Jul 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Link Road will open soon Meda VC visited

विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड को शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने सचिव व टीम के साथ निरीक्षण किया। ऐसे में आशीर्वाद अस्पताल का 6.9 मीटर का हिस्सा इसी महीने तोड़ा जाएगा। (मेडा) अस्पताल प्रबंधन को मुआवजा देगा और अस्पताल ही स्वयं ध्वस्त करेगा। ऐसे में करीब सात मीटर मार्ग शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट मालिक से भी सहमति बन गई है। दूसरे फेज में प्लॉट से रास्ता बनाकर मार्ग चौड़ा किया जाएगा।
लिंक रोड का अलाइनमेंट अब बदल गया है। आशीर्वाद अस्पताल का कुछ भाग और दो दुकानों की जमीन लेकर मार्ग निकाला जाना था। दोनों दुकानदारों ने जमीन देने से मना कर दिया। लिंक रोड को 31 मार्च तक खोला जाना था, लेकिन अब तक इससे नहीं खोला जा सका। डेढ़ महीने से मार्ग का निर्माण रुका हुआ है। आशीर्वाद अस्पताल का 75 मीटर क्षेत्रफल मार्ग में आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन तो जमीन देने को तैयार है। सड़क निर्माण 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक व गिफ्ट सेंटर की ओर से जमीन नहीं दी जा रही। ऐसे में अस्पताल के बराबर के प्लॉट से सड़क निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सचिव एके सिंह, सहायक अभियंता अर्पित यादव तथा लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। अब दो फेज में मार्ग खोलने का काम होगा। इसमें पहले फेज में अस्पताल का 6.9 मीटर हिस्सा ध्वस्त कर मार्ग चालू किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन को स्वयं इसे ध्वस्त करने को कहा है। वहीं बराबर वाले प्लॉट के लिए सहमति बन गई है। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद दूसरे फेज में प्लॉट में से सात मीटर मार्ग निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed