फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Road will open in this month

लिंक रोड से इसी महीने जुड़ जाएगा रेलवे और बागपत रोड

Mon, 01 Sep 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Link Road will open in this month
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आशीर्वाद अस्पताल के बराबर प्लाट से सात मीटर चौड़ा रास्ता निकालकर इसी महीने वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे लगभग दोे लाख लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा), लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और सदर तहसील की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्लॉट को सड़क के लिए खरीदने और मुआवजा देने का प्रस्ताव परिचालन बैठक के जरिए पास कर दिया गया है। इसके पास होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति मुआवजे का आकलन करेगी। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने की मांग करीब तीन दशक पुरानी है। इस मार्ग के आसपास तीन दर्जन से ज्यादा कॉलोनी वासियों के साथ ही कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि सीधे दिल्ली रोड से जुड़ जाएंगे। बागपत रोड से रेलवे रोड चौराहा होते हुए घूमकर नहीं जाना होगा। इस मार्ग के बन जाने से करीब दो लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूलों के बच्चों को होती है। स्कूल आने-जाने में उन्हें भीषण जाम और गर्मी से जूझते हुए निकलना पड़ता है। मेडा की ओर से करीब साढ़े करोड़ रुपये की धनराशि लोनिवि को दी गई है। लोनिवि ने रेलवे रोड पर जैन नगर की ओर से 90 फीसदी मार्ग निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि परिचालन के जरिए अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट को खरीदकर सड़क बनाने का प्रस्ताव पारित किया जा रहा है। बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि अभी प्लॉट लेकर उसमें से सात मीटर सड़क निकाली जाएगी। दूसरे फेज में अस्पताल के करीब सात मीटर ही चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। लिंक मार्ग की महत्ता और लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed