फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   link road demand continue

लिंक मार्ग के लिए सड़क नहीं तो वोट नही स्लोगन लेकर देंगे धरना

Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
link road demand continue
लिंक मार्ग के लिए ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ स्लोगन के साथ देंगे धरना
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड तिराहे पर रविवार को एक बार फिर जनांदोलन समिति धरना देगी। इस बार ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ स्लोगन के साथ धरना दिया जाएगा। इस बार शहर के जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जाहिर किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लिंक मार्ग के लिए एक भी जनप्रतिनिधि आगे आने को तैयार नहीं है। एक महीने होने के बाद भी सेना और प्रशासन के द्वारा संयुक्त सर्वे नहीं किया गया है।
समिति के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि 800 मीटर लिंक मार्ग के लिए चार महीनों से आंदोलन किया जा रहा है। हाल ही में अब कमान बच्चों ने ली है। एक सप्ताह में दो बार बच्चों ने धरना और रैली निकालकर प्रशासन और सरकार से जल्द लिंक मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग की है। अब समिति सप्ताह में दो बार लिंक मार्ग निर्माण के लिए सड़क पर उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 52 कॉलोनियों के निवासी लिंक मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस निर्माण के बन जाने से एक घंटे का जाम में सफर महज 10-15 मिनट का हो जाएगा। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक लाभ होगा। रक्षा मंत्रालय से आए गए पत्र को एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्राओं की रैली रोकने पर रोष जताया
इस मामले में जैन नगर, प्रेमपुरी, शांति नगर और अंकुर इंक्लेव के लोगों की बैठक हुई। इसमें रविवार को धरने को लेकर मंथन किया गया। कालोनी के लोगों ने कहा कि इस आंदोलन के तहत ही महावीर शिक्षा सदन की छात्राओं को रैली को रोक दिया गया था। इस पर रोष जताया गया। उनकी ओर से कहा गया कि इस तरह की बंदिशों से आंदोलन कमजोर होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed