{"_id":"5832030f4f1c1bb604b39f7e","slug":"line-full-but-no-cash-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव रिपोर्ट : लाइन फुल, एटीएम से पैसा गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव रिपोर्ट : लाइन फुल, एटीएम से पैसा गुल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 21 Nov 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
बैंक बंदी के कारण रविवार को लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। अधिकांश एटीएम या तो बंद रहे या फिर उनमें कैश नहीं था। कुछ एटीएम के बाहर लाइन में लगे लोगों का कहना था कि अब घर के जरूरी खर्चों के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। वहीं सोमवार को भी बैंकों में कैश उपलब्धता को लेकर अभी संशय है। माना जा रहा है कि सोमवार को भी बैंकों और एटीएम पर भारी भीड़ उमड़ेगी। इसी समस्या पर अमर उजाला की टीम ने रविवार को शहर के अलग-अलग एटीएम का हाल जाना। सभी जगहों पर समस्याएं ज्यादा मिलीं।
12:30 बजे दोपहर, आईसीआईसीआई बैंक
दिल्ली रोड, सदर और बेगमपुल तीनों ही जगह बैंक का एटीएम खाली था। दिल्ली रोड के एटीएम पर आए देवलोक कालोनी के श्रीपाल गुप्ता, प्रवीण शर्मा और चंद्रलोक कालोनी के प्रदीप ने बताया कि आसपास के सभी एटीएम खाली हैं।
2:00 बजे दोपहर, बाउंड्री रोड एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक के एटीएम के बाहर लंबी लाइन थी। युवाओं का कहना था कि रविवार के कारण वे एटीएम से पैसा निकालने आए हैं। कई युवाओं ने इस बात पर नाराजगी जताई कि इतनी देर लाइन में लगने के बाद भी यह सुनिश्चित नहीं है कि एटीएम से पैसा निकलेगा या नहीं।
विज्ञापन
2:40 बजे दोपहर, यूनियन बैंक आरजी कॉलेज
बैंक के एटीएम का शटर बंद था। एक स्कूटी सवार वहां आया। उसने बताया कि वह सुबह से चार बार चक्कर काट चुका है। यहां एटीएम बंद ही मिला।
4:10 बजे शाम, एसबीआई साबुन गोदाम
एसबीआई ब्रांच परिसर में लगे इस एटीएम पर कई लोग कैश निकालने पहुंचे, लेकिन कैश नही था। गुप्ता कॉलोनी के दीपक गुप्ता, ब्रह्मपुरी के शोभित जैन, टीपी नगर के शैलेंद्र ने बताया कि आसपास के सभी एटीएम खाली है। कुछ लोगों ने एसबीआई ब्रांच खुली देख वहां काम कर रहे कर्मियों से कैश डालने के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्होंने गेट ही नहीं खोला। सदर बाजार, बेगमपुल में भी यही हाल रहा।
4:45 बजे शाम, केनरा बैंक बागपत रोड
परिसर में लगे बैंक के एटीएम का शटर बंद था। आसपास की दुकान वालों ने बताया कि एटीएम में कैश ही नहीं है। सैकड़ों लोग आकर लौट चुके हैं।
7:30 बजे शाम, पीएनबी घंटाघर
एटीएम खाली था। यहां कैश की तलाश में आए शास्त्री नगर के एचएन बंसल ने बताया कि उन्होंने शास्त्रीनगर, सूरजकुंड रोड, बुढ़ाना गेट में लगे कई
बैंकों के एटीएम चेक किए, लेकिन कहीं कैश नहीं मिला।
ई कॉर्नर से भी मायूसी
एसबीआई के ई कॉर्नर से भी लोगों को मायूसी मिली। बेगमपुल, और घंटाघर में लगे बैंक के ई कॉर्नर पर कई लोग कैश लेने पहुंचे, लेकिन यहां भी मायूसी हाथ लगी। ब्रह्मपुरी की दीपा शर्मा ने बताया कि चार दिन से न तो बैंक से कैश मिला न ही एटीएम से। 15 नवंबर को उन्होंने 19 हजार के बडे़ नोट बैंक में जमा कराए थे। बैंक वालों से पांच हजार के छोटे नोट खाते से निकालने को कहा लेकिन उन्होंने कैश ही खत्म बता दिया था।