फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Light failure due to repair work, strong wind and rain

मरम्मत कार्य, तेज हवा और बारिश से बत्ती गुल

Mon, 08 Sep 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Light failure due to repair work, strong wind and rain
मेरठ। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दोपहर बाद हवा चलने के बाद बूंदाबांदी हुई तो बत्ती गुल हो गई। मंगल पांडेनगर समेत कई इलाकों में बिजली के खूब झटके लगे। आरटीओ, डिफेंस एनक्लेव, सेंट लुक्स समेत विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के चलते आरटीओ उपकेंद्र क्षेत्र के फाजलपुर, सैनिक विहार, तेज विहार, नई बस्ती इलाकों में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। डिफेंस एनक्लेव क्षेत्र के साधु नगर, टीकाराम कालोनी, कासमपुर, नंदपुरी में एवं सेंट लुक्स के काली मंदिर, नंगला बट्टू इलाकों में चार घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मलियाना, ऋषिनगर, देव पार्क, साउथ इस्लामाबाद, पूर्वा पीर बक्श, गोला कुंआ, अंसार कॉलोनी, मोहकमपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ध्यानचंद नगर, हापुड़ रोड बाईपास, देवलोक काॅलोनी, सूर्यापुरम, लिसाड़ी रोड मुमताज नगर, मजीद नगर, तारापुरी, खुशहाल नगर, शाहजहां कॉलोनी, इत्तेफाक नगर में भी भी मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई तो लोगों ने परेशानियां झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed