फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life Time Achievement Award to Dr. Sanjay and Vipin

Meerut News: डाॅ. संजय व विपिन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Mon, 13 Apr 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Life Time Achievement Award to Dr. Sanjay and Vipin
नेशनल इंटीग्रेटेड एसोसिएशन (नीमा) का स्थापना दिवस रविवार को सूरजकुंड स्थित नीमा भवन में मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांधा। विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार रहे। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। डॉ. संजय बंसल व डॉ. विपिन त्यागी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड व डॉ. सुब्रतो सेन को सबसे सक्रिय सदस्य के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल सिंह ने नीमा के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. अश्वनी शर्मा व डॉ. नागेंद्र ने नीमा की आवश्यकताओं और कामों के बारे में बताया। सचिव डॉ. विकास मलिक ने नीमा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि चिकित्सक का पेशा महज मरीजों का इलाज करना ही नहीं बल्कि उनके साथ अच्छा व्यवहार कर पीड़ा को दूर करना है। नीमा के अध्यक्ष डॉ. बृजेश त्यागी ने सभी का आभार जताया। डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. मनोज धामा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. मिस्मा उल रहमान, अनीश खान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. विनोद राठी, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. एनएन शर्मा, डॉ. आईपीएस पंवार, डॉ. सरिता त्यागी, डॉ. सुरभि त्यागी, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed