फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life lost while playing: Glass shattered and entered thigh, eight-year-old innocent died a painful death

खेल-खेल में गई जान: चकनाचूर होकर जांघ में घुसा शीशा, आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक माैत

Fri, 16 Aug 2024 12:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Aug 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Life lost while playing: Glass shattered and entered thigh, eight-year-old innocent died a painful death
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शामली के कैराना में बहनों के साथ अपने घर में खेल रहे आठ वर्षीय मासूम बालक की खेल के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। यमुना तट पर बालक के शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गुरुवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला शीतला माता निवासी विशाल वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र लखन अपनी बहनों के साथ अपने घर पर खेल रहा था। खेल के दौरान लखन एक कमरे में बंद हो जाता है। वहीं कमरे के एक गेट में शीशा लगा हुआ था। लखन ने खेल खेल में शीशे में पैर मार दिया।

विज्ञापन

लखन यह कह कर कि मैं गेट तोड़ कर बाहर आ जाऊंगा और लखन ने शीशे के गेट मे जोर से लात मार दी। इससे शीशा चकनाचूर होकर लखन की जांघ में घुस गया और वह लहूलूहान हो गया। बालक को बुरी तरह घायल देखकर बहनों ने शोर मचा दिया। 

परिजन बालक को पहले शामली प्राइवेट सर्जन के यहा ले गये लेकिन गंभीर हालत के चलते डाक्टरो ने मेरठ रेफर कर लिया। मरेठ हास्पिटल में डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में यमुना तट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। वहीं पूर्व सराफा यूनियन अध्यक्ष स्व रमेश चन्द वर्मा के पाैत्र की असमय मौत के शोक में सराफा बाजार बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed