फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life imprisonment to three murderers, fine of Rs 1 lakh each

Meerut News: तीन हत्यारों को आजीवन कारावास, एक-एक लाख का अर्थदंड

Thu, 13 Feb 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three murderers, fine of Rs 1 lakh each
मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मेरठ प्रहलाद सिंह ने हत्या के तीन दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी उज्जवल निवासी ग्राम अम्हेडा, पंकज गांव इंचौली व महाराजा गांव खरदौनी ने कार से टक्कर के बाद बाइक सवार मोहित की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार इंचौली के रहने वाले अरुण कुमार ने थाना इंचौली मेरठ में तीन अगस्त 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनका उसका साला मोहित सिसौली से बाइक पर आ रहा था। इसी दौरान तीनों आरोपियों की कार से उसकी बाइक भिड़ंत के बाद बहस हो गई। तीनों आरोपियों ने मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर तीनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। अर्थदंड न जमा करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन



सामूहिक दुष्कर्म के पांच दोषियों को दस-दस साल का कठोर कारावास

मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज त्वरित न्यायालय मेरठ कल्पना चौहान ने के पांच दोषियों को दस-दस साल के कारावास और 15-15 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा ने वर्ष 2012 में थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांचों आरोपियों ने उसकी बहन को घर से उठा लिया था। विवेचना में सामने आया कि आरोपी हनीफ निवासी बनिये वाला खेत रसीद नगर ब्रह्मपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने हनीफ, आजाद, हसीन, वसीम, इरशाद उर्फ मुस्तकीम निवासी निवासीगण बनिये वाला खेत रसीद नगर ब्रह्मपुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे में अभियोजन की ओर से वादी मुकदमा के अलावा पीड़िता और सात गवाह पेश किए। उन्होंने मुकदमे को साबित करते हुए आरोपियों के खिलाफ गवाही दी। न्यायालय ने पांचों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के आरोप में दोषमुक्त



मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मेरठ आलोक द्विवेदी ने हत्या के आरोप में आरोपी प्रदीप चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी ग्राम नंगली थाना इंचौली मेरठ को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार गांव नंगली ईसा थाना इंचौली मेरठ की रहने वाली वादिनी श्रीमती पुष्पा ने वर्ष 2009 में थाना इंचौली मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसकी खेत में लाश मिली थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना। पत्रावली में कोई पुख्ता साक्ष्य आरोपी के विरूद्ध अभियोजन प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article