फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Letter written to Ministry of Home Affairs for action on CO

सीओ पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Letter written to Ministry of Home Affairs for action on CO
- एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने सीओ पर लगाया था अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सीओ कार्यालय में 20 दिसंबर को एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसएसपी और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद अब आशीष ने गृह मंत्रालय को भी सीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव निवासी आशीष कुमार एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हैं। गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी बहन अंजलि का बाफर गांव निवासी पति वर्तमान में आगरा के फतेहाबाद में दरोगा के पद पर तैनात है। अंजलि ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग में पति के खिलाफ परिवारिक विवाद को लेकर शिकायती पत्र दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर सीओ सरधना आरपी शाही ने उसकी बहन और पति को मध्यस्ता कराने के लिए 20 दिसंबर को कार्यालय बुलाया था। वह बहन अंजलि को लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि सीओ सरधना ने उनके साथ अभद्रता की। इस संबंध में आशीष ने भारत सरकार गृह मंत्रालय सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट कार्यालय 38वीं वाहिनी त्वांग अरुणाचल प्रदेश और एसएसपी मेरठ को भी पत्र भेजा है। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने मामले की जांच एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा को सौंपी है। आशीष कुमार का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती वह चुप नहीं बैठेंगे। वहीं आशीष के भाई एडवोकेट सुदीप कुुमार का कहना है कि वह कोर्ट में भी शिकायत डाल रहे हैं। वहीं इस संबंध में सीओ आरपी शाही का कहना है कि डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने उनसे अभद्रता की थी। इसलिए उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा था। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed