फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   letter sent to the BSP councilor in meerut demanded of two lakh rupees threat to kill him

बसपा पार्षद को चिट्ठी भेजकर मांगी दो लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी  

Sat, 22 Dec 2018 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
letter sent to the BSP councilor in meerut demanded of two lakh rupees threat to kill him
भाजपा नेता से रंगदारी मांगी
यूपी के मेरठ जिले में नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से बसपा पार्षद कुलदीप सिंह को चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने धमकी दी है कि शनिवार तक पैसा नहीं आया तो वो उसके परिवार को मार देंगे। चिट्ठी पढ़कर पार्षद के परिवार में दहशत है। इस मामले की टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  
विज्ञापन


पार्षद कुलदीप सिंह व उनका परिवार टीपीनगर क्षेत्र के न्यू मुल्ताननगर में रहता है। शुक्रवार सुबह मकान के गेट पर उनको एक गुमनाम चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि वह बदमाश है और उनका अपहरण कर फिरौती लेने का काम है। पार्षद से भी बदमाशों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 
विज्ञापन

बदमाश ने पत्र में लिखा कि अगर शनिवार तक पैसा नहीं दिया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पैसा देना है तो गेट पर पीला कपड़ा रख देना। जिससे मेरे साथियों को पता चल जाएगा कि रंगदारी आएगी या नहीं। साथ ही धमकी दी कि पुलिस को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

चिट्ठी भेजने वाले ने यह भी लिखा  कि वह उसके परिवार की सारी स्थिति जानता है। उसकी दोनों बेटियां कहां और कब जाती है। तीन पन्नों की चिट्ठी में बदमाशों ने धमकी अंदाज में रंगदारी मांगी है। पार्षद ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की और फिर टीपीनगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस कराया। 
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed