{"_id":"6a8a04a32986d6ea76033f7e","slug":"letter-alleging-illegal-extortion-by-bjp-leader-goes-viral-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1010-158190-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा नेता पर अवैध वसूली के आरोप का लेटर हुआ वायरल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा नेता पर अवैध वसूली के आरोप का लेटर हुआ वायरल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने साइबर थाने में हिंदू संगठन चलाने वाले तीन युवक मयंक गुप्ता, हरदीप सिंह और निशिकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरअसल एक गौ सेवा समिति का लेटरहेड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह पत्र बीएल संतोष संगठन मंत्री भाजपा दिल्ली को लिखा गया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेरठ में महानगर कार्यकारिणी में पद दिलाने के नाम पर विपिन सिरोही से दस लाख रुपये लिए लेकिन पद नहीं दिया गया। वरुण गोयल ने कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिनका लेटर वायरल हुआ है, वह उनको जानते भी नहीं है।
शास्त्रीनगर निवासी वरुण गोयल ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अगस्त को शाम 6 बजे उनको जानकारी हुई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुछ फेसबुक स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मयंक गुप्ता, निशिकांत और हरदीप सिंह को भी जानने की जानकारी नहीं होने की बात कही। वरुण गोयल ने मांग की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --