फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lest his wife does the same to him as Muskaan, he gave a written complaint.

Meerut News: कहीं मुस्कान की तरह पत्नी उसका हाल न कर दे, दी तहरीर

Wed, 10 Dec 2025 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lest his wife does the same to him as Muskaan, he gave a written complaint.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पत्नी के उत्पीड़न से परेशान पति ने थाना मवाना में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसे डर है कि कहीं पत्नी उसका हाल ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान की तरह न कर दे। पीड़ित ने अपने बड़े भाई व पत्नी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

गांव नंगला निवासी सुधीर ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी गांव छिलौरा थाना भावनपुर निवासी महिला से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी की बड़े भाई (जेठ) से मिलीभगत है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 5 दिसंबर को भाई व पत्नी ने एक राय होकर कमरे में घुसकर जान से मारने की नीयत से ईंट से वार किए। इससे उसकी पसली टूट गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी जान को खतरा है। पीड़ित ने कहा कि उसे भय है कि कहीं उसके साथ भी पत्नी ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान की तरह न कर दे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed