फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard terror in Sanota, Forest Department intensifies operation

Meerut News: सनौता में गुलदार की दहशत, वन विभाग का ऑपरेशन तेज

Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Sanota, Forest Department intensifies operation
चांदी के संबंध में लोगों से जानकारी करते वन विभाग के अधिकारी। तेंदू की तलाश में कांबिंग करते व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के फलावदा रेंज के गांव सनौता में पिछले कई दिनों से दिख रहे तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। रैपिड रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचकर रणनीति में बदलाव करते हुए तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि टीम ने क्षेत्र में मिले पदचिह्न और उसकी नियमित आवाजाही वाले रास्तों का गहन निरीक्षण किया। इसके आधार पर संभावित स्थानों को चिह्नित कर पिंजरों की नई पोजीशन तय की गई है। तेंदुआ को आकर्षित करने के लिए पिंजरों में दो मुर्गों को चारे के रूप में रखा गया है ताकि उसकी गंध से तेंदुआ पिंजरे तक पहुंच सके। इसके अलावा वन विभाग ने कई स्थानों पर ट्रैप कैमरा भी लगाए हैं, जिससे तेंदुए की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कैमरों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वन विभाग ने जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गांव में लाउडस्पीकर के जरिए जागरुकता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों को शाम के बाद अकेले बाहर न निकलने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और खेतों में समूह में जाने की सलाह दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान में ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सनौता के समाजसेवी आतिर रिजवी और अन्य स्थानीय लोगों ने जागरुकता फैलाने में मदद की। मस्जिदों और मदरसों के माध्यम से भी लोगों को सतर्क रहने के लिए अपील की जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed