फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard spotted again in the forests of Akbarpur Sadat; panic among villagers.

Meerut News: अकबरपुर सादात के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 23 Aug 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in the forests of Akbarpur Sadat; panic among villagers.
बहसूमा। अकबरपुर सादात गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुए की मौजूदगी के चलते किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। मवेशियों के लिए हरा चारा लाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतबीर भाटी, अर्जुन भाटी और दीपक प्रधान ने बताया कि जंगल में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। किसान अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों को हो रही है। तेंदुए के डर से किसान जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। इससे मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रहेगी। दीपक प्रधान, सतबीर भाटी और अर्जुन भाटी समेत ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और कॉम्बिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर खुशबू उपाध्याय ने ग्रामीणों से समूह में जाने की अपील की है। ग्रामीणों द्वारा बताई गई जगह पर टीम भेजकर दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed