{"_id":"671979a48f6fa5ece50147f4","slug":"leopard-seen-near-tigri-villagers-alerted-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106690-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तिगरी के पास दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों को किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तिगरी के पास दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों को किया सचेत
विज्ञापन
मवाना। बुधवार देर शाम सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा रजबहा की सफाई कराए जाने के दौरान तिगरी गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर अधिकारी कर्मचारियों सहित लौट आए तथा सींचपाल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों को सूचित करते हुए अकेले जंगल में नहीं जाने के लिए सचेत किया। वन रेंजर ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई है।
सिंचाई विभाग के सींचपाल रविंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों रजबहे की सफाई का कार्य चल रहा है। इस समय गांव तिगरी के पास रजबहा की सफाई चल रही है। बुधवार को शाम के समय सिंचाई विभाग के जेई अनुज सैनी व प्रदीप कुमार मौके पर थे। उसी दौरान उन्हें तथा सफाई कर रहे कर्मचारियों को तिगरी के पास बहजादका पुल के निकट तेंदुआ दिखाई दिया। जिसका उन्होंने फोटो लेने के साथ-साथ वीडियो भी बना लिया तथा वहां से लौट आए।
इसकी जानकारी गांव तिगरी निवासी तहसील लेखपाल संदीप कुमार को दी। जिन्होंने ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी देते हुए सचेत रहने की हिदायत दी तथा अकेले जंगल में नहीं जाने के लिए कहा। वन रेंज अधिकारी रविकांत का कहना है कि सूचना मिली है। सींचपाल के साथ वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
वन अधिकारी की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन वहां तेंदुए के पग चिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को वन विभाग के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वह तेंदुआ दिखने पर सूचित कर सकें। - राजेश कुमार, डीएफओ