फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard knocks in Bhauli, villagers claim to have found three cubs

भड़ौली में तेंदुए ने दी दस्तक, ग्रामीणों ने तीन शावक मिलने का किया दावा

Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard knocks in Bhauli, villagers claim to have found three cubs
भड़ौली में तेंदुए ने दी दस्तक, ग्रामीणों ने तीन शावक मिलने का किया दावा
विज्ञापन

किठौर। वनकर्मियों के पलायन के दावों के बाद तेंदुए ने एक बार फिर भड़ौली के जंगल मे दस्तक दी है। ग्रामीणों में एक बार फिर खौफ पैदा हो गया है। एक खेत में तेंदुए के तीन शावक भी मिले हैं, लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने शावक मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर एक तेंदुआ होने का दावा करते हुए कुछ फोटो भी वायरल किए हैं। उधर, वन विभाग कीसुस्ती के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
पिछले एक सप्ताह से जड़ौदा और भड़ौली के ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की चर्चा है। मंगलवार को किसान गौरव, कुंवरपाल के खेत में शावक देखे जाने और कुछ दूरी पर हरीराम के खेत में तेंदुआ देखे जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। भड़ौली के ग्रामीण रणपाल खारी, राहुल प्रधान, लविश, गौरव, शिवकुमार, तुषार, दिनेश, सुनील का कहना है कि जल्द तेंदुआ ऑपरेशन चलाकर तेंदुआ परिवार पकड़ने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के गांव भड़ौली और जड़ौदा के जंगल में फरवरी माह में वन विभाग की टीम ने तेंदुआ परिवार होने की पुष्टि की थी। जिसके बाद टीम ने कई स्थानों पर पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में एक्सपर्ट टीम भी तेंदुए को पकड़ नहीं पाई थी। सर्च ऑपरेशन में टीम को कुछ दिन तेंदुआ परिवार नहीं दिखने पर पलायन कर जाने की बात कहते हुए तेंदुआ ऑपरेशन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed