फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard kills dog, wolf attacks villager

Meerut News: तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला, भेड़िये ने ग्रामीण पर किया हमला

Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills dog, wolf attacks villager
हस्तिनापुर। वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के आसपास के गांव में मंगलवार को तेंदुए और भेड़िये की दहशत और बढ़ गई। सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में कुत्ते का शव मिला। ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर दावा किया कि तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया है। धूम्मा नंगली गांव में घायल हुए सुमित ने भेड़िये से हमला करने का दावा किया है। पहले पंजों के निशान देखकर ग्रामीणों ने तेंदुआ होना बताया है, लेकिन वन विभाग ने अभी भी तेंदुए या भेड़िये के गांव में आने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

हस्तिनापुर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सैफपुर कर्मचंदपुर में पिछले तीन-चार दिन से तेंदुआ आने की चर्चा है। ग्रामीणों को जंगल में तेंदुए जैसे वन्य जीव के पंजों के निशान मिल रहे थे। इसके बाद से ग्रामीण भयभीत थे। मंगलवार दोपहर को गांव के पास स्थित एक बाग में वन्य जीव ने कुत्ते को पकड़कर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृतक कुत्ते के अवशेष के पास मिले वन्य जीव के पंजों के निशान सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात क्षेत्र के गांव लतीफपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए बच्चों को घर से ले जाने की बात कही थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और तेंदुआ होने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में धूम्मा नंगली गांव के रास्ते पर जा रहे सुमित (20) पुत्र धर्मपाल पर वन्य जीव ने हमला किया। इसमें युवक घायल हो गया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने जानवर को तलाशने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने भी जंगल में गश्त की लेकिन टीम को किसी जानवर के पदचिह्न नहीं मिले।

बच्चों को स्कूल से लेने दौड़े परिजन
गांव में वन्य जीव के कुत्ते का शिकार करने के बाद तेंदुआ होने की चर्चा फैल गई। इसके बाद परिजन अपने बच्चों को स्कूल से बुलाने के लिए दौड़ पड़े। परिजन अवकाश से पहले ही बच्चों को सुरक्षित घर ले आए। ग्राम प्रधान के कहने पर उनके पति अनुज भाटी ने अपने वाहन से बच्चों को घर पहुंचाया।


वर्जन

सैफपुर कर्मचंदपुर में कुत्ते का शव पाया गया, पंजों के निशान वन्य जीव विशेषज्ञों को भेजकर पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में ग्रस्त के लिए विभाग की टीम तैनात कर दीं गईं हैं। अभी तक तेंदुआ या भेड़िया आने की पुष्टि नहीं हुई है। - रविकांत चौधरी, रेंजर हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed