फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard in zoo

तेंदुए के डर से दूसरे जानवरों ने खाना छोड़ा   

Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard in zoo
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो

कैंट इलाके से पकड़े गए तेंदुए की कानपुर चिड़ियाघर में दहशत है। उसके डर की वजह से दूसरे जानवरों ने खाना छोड़ दिया है। जानवरों को अलग शिफ्ट किया गया है। धीरे-धीरे तेंदुए का व्यवहार सामान्य हो रहा है। उसके घाव की ड्रेसिंग जारी है।

विज्ञापन


पिछले मंगलवार को मिलिट्री हॉस्पिटल में तेंदुए आ गया था। वहां से भागकर फाजलपुर में आर्मी क्वार्टर में घुसा। चार मजदूर घायल किए। इसके बाद मेस गोदाम में छिप गया था। डब्लूटीआई (वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया) और कानपुर चिड़ियाघर की टीम ने 51 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ा। तेंदुए के सीधे पैर में घाव है। जिसकी वजह से उसे कानपुर चिड़ियाघर इलाज के लिए भेज दिया गया। चिड़ियाघर में तेंदुए को अलग रखा गया है।
विज्ञापन


वहां जानवरों का बड़ा अस्पताल है। वेटरनरी डॉक्टर आरके सिंह के मुताबिक अस्पताल में फिलहाल छह जानवरों का इलाज चल रहा है। तेंदुए के पहुंचने के बाद इलाज के लिए पहुुंचे दूसरे जानवरों ने खाना छोड़ दिया। तेंदुए की स्मैल से वह डरे हुए हैं। तेंदुए का खौफ इतना है कि वह खाना नहीं खा रहे। अब तेंदुए को उनसे अलग किया गया है। वह खाना खा रहा है। घाव में भी सुधार है। व्यवहार सामान्य हो रहा है। उधर, वन विभाग शहर में तेंदुए की दस्तक को लेकर गंभीर है। वह लोगों को जागरूक करने के लिए योजना बना रहा है। जल्द ही वर्कशॉप हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed