फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard in the village, saved farmer, panic in the villagers

गांव में घुसा तेंदुआ, बाल-बाल बचा किसान, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 12 Jul 2017 01:15 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard in the village, saved farmer, panic in the villagers
गांव में घुसा तेंदुआ

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के गांव मछरी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक किसान ने खेत में तेंदुआ देखा। किसान नागेज आज सुबह अपनी पत्नी नीलम के साथ खेत पर गया था उसके साथ दो पालतू कुत्ते भी गये थे। किसान जैसे ही अपने ईख के खेत में पहुंचा तो वहां का नजारा देख वह हैरान रह गया और वहां से दौड़ पड़ा। किसान ने बताया कि तेंदुआ खेत में पटरागो पर हमला कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनका एक कुत्ता भी नहीं मिल रहा।

विज्ञापन

Leopard in the village, saved farmer, panic in the villagers
तेंदुए के पैरों के निशान

इसके बाद उन्होंने गांव में बताया तो गांव के लोगों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के सभी लोग खेत से वापस घर लौट आये। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली। किसान ने पुलिस को बताया कि हमने तेंदुआ को बहुत करीब देखा है और तेंदुआ पटरागो पर हमला कर रहा था। हमने भी किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। फिलहाल लोगों में दहशत बनी हुई हैं और वो खेत पर जाने से डर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed