{"_id":"631f62191cdade2318023324","slug":"leopard-attacked-on-a-farmer-in-sarurpur-area-of-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहशत: खेत में पानी चलाने गए किसान पर हमला, भागकर बचाई जान, डीएम से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहशत: खेत में पानी चलाने गए किसान पर हमला, भागकर बचाई जान, डीएम से करेंगे शिकायत
Mon, 12 Sep 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:15 PM IST
सार
तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने फावड़े से बचाब कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गांव के किसान मंगलवार को डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
तेंदए से दहशत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत कायम है। सोमवार शाम खेत में पानी चलाने गए किसान के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान ने किसी तरह भागकर जान बचाई और तेंदुए की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल पहुंचे, लेकिन तेंदुआ ईंख के खेतों में ओझल हो गया।
विज्ञापन
कस्बा करनावल के जंगल में पिछले एक सप्ताह से मादा तेंदुआ व एक बच्चा घूम रहे हैं। ग्रामीण लगातार डर के साये में जंगल में चारा लेने जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश नहीं की और जंगली बिल्ली बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
वहीं सोमवार रात जंगल में पानी चलाने गए किसान महिपाल धनखड़ के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान ने फावड़े से बचाव करते हुए भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही किसान हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर तेंदुए की तलाश में खेतों में पहुंच गए। काफी तलाश के बावजूद तेंदुए का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें
थाना पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। सूचना के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज किसान मंगलवार को डीएम से मामले की शिकायत करेंगे। किसानों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस मौके पर बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख अनुज बजरंगी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जंगल में डटे हुए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री