फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lent is a time of repentance and fasting: Bhaskar Jesuraj

चालीसा काल पश्चाताप और उपवास का समय : भास्कर जेसुराज

Sat, 14 Mar 2026 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lent is a time of repentance and fasting: Bhaskar Jesuraj
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल पर उपदेश देते बिशप भास्कर जेसुराज। संवाद
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा, श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर प्रभु यीशु के दुखों को स्मरण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रभु यीशु के पुनरोत्थान के पर्व ईस्टर से पहले मनाए जाने वाले 40 दिवसीय चालीसा काल के अंतर्गत शनिवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज ने बताया कि चालीसा काल ईसाई समुदाय के लिए पश्चाताप और उपवास का समय होता है। इस अवधि में विशेष रूप से कैथोलिक अनुयायी अपने पापों को स्वीकार कर प्रभु के प्रति भक्ति व्यक्त करते हैं और प्रार्थना, पवित्र बाइबिल के ध्यान व अराधना में समय बिताते हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। इसलिए जब भी अवसर मिले, पुण्य कार्य करना चाहिए और दूसरों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। मनुष्य को यह याद रखना चाहिए कि वह मिट्टी से बना है और अंततः मिट्टी में मिल जाएगा। ऐसे में सभी को अच्छा, ईमानदार और करुणामय जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। उपदेश देते हुए फादर मार्टिन रावत ने कहा कि चालीसा काल आत्मचिंतन और प्रायश्चित का समय है।
विज्ञापन

इस दौरान सच्चे मन से ईश्वर की ओर लौटना चाहिए और सभी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, विशेषकर उनके लिए जिन्होंने किसी रूप में दुख पहुंचाया हो। उन्हें क्षमा करते हुए उनके हृदय परिवर्तन के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पतझड़ के बाद वृक्षों में नए पत्ते आते हैं, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने पुराने पापमय जीवन को त्याग कर प्रायश्चित के माध्यम से नया जीवन अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर प्रभु यीशु के दुखों को स्मरण किया। चर्च में प्रभु यीशु के दुखभोग को दर्शाते हुए विशेष प्रार्थना कराई गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र क्रूस की उपासना की और परम प्रसाद ग्रहण किया। चर्च प्रबंधन के अनुसार आगामी गुड फ्राइडे पर 3 अप्रैल को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल पर उपदेश देते बिशप भास्कर जेसुराज। संवाद

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में चालीसा काल पर उपदेश देते बिशप भास्कर जेसुराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed