फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lent is a time for introspection: Martin Rawat

आत्ममंथन का समय है चालीसा काल : मार्टिन रावत

Sun, 22 Feb 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Lent is a time for introspection: Martin Rawat
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चालीसा काल के अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता मरियम के दरबार में मत्था टेका और प्रभु यीशु से विशेष प्रार्थना की। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि चालीसा काल वर्ष में एक बार मिलने वाला वह पावन समय है, जो आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धिकरण का अवसर प्रदान करता है।
यह काल श्रद्धालुओं के जीवन में आंतरिक और बाहरी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। फादर ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर हमें दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि अपनाने और बचाने के लिए प्रेम करते हैं, ताकि कोई भी उनसे दूर न हो। इसी भावना के साथ श्रद्धालु पापमय जीवन का त्याग कर उपवास, परहेज और प्रार्थना के माध्यम से पवित्र जीवन की कामना करते हैं।
विज्ञापन

फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि पिछले सप्ताह के उपवास और चार दिनों के विशेष मनन-चिंतन सहित कुल 40 दिन का यह काल, प्रभु यीशु की पीड़ा, मृत्यु और पुनरुत्थान की याद दिलाता है। क्रूस के मार्ग पर चलते हुए कलवारी पहाड़ी तक उनका अनुसरण करना, उनके दुखों में सहभागी बनने का प्रतीक है। फादर ने कहा कि चालीसा काल पश्चाताप और आत्ममंथन का समय है, जिसमें श्रद्धालु अपने दुखों को यीशु के दुखों के साथ अर्पित कर ईश्वरीय क्षमा और अनंत शांति प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रभु की दृष्टि चकाचौंध करने वाली नहीं, बल्कि कोमल दीपक की तरह है, जो हमें अपनी अच्छाइयों को पहचानने, बुराइयों का एहसास करने और जीवन में सुधार लाने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed