फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Legal advice was given to the villagers in the camp

शिविर में ग्रामीणों को कानूनी सलाह दी गई

Wed, 13 Aug 2025 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Legal advice was given to the villagers in the camp
जानी में वि​धिक ​शिविर में जानकारी देते हुए फोटो संस्था
जानी खुर्द। जानी खुर्द में तंबाकू व नशा मुक्ति विषय पर शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी सलाह भी गई। उद्घाटन सदर तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से नायब तहसीलदार सोहन पाल सिंह ने किया। सोहन पाल ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा शिविर 30 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी विवाद, अपराधिक, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति के बंटवारे, बेदखली, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिविर में बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण में सुलह समझौते में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। तंबाकू व नशा मुक्ति पर पीएलवी सुनील दत्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान जानी खुर्द के प्रधान वेदपाल फौजी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी योगेश कुमार, आकाश कुमार, धर्म देव ठाकुर, सलोनी, राजकुमारी, नीतू रानी, सुनील दत्त, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर ग्राम प्रधान वेदपाल सिंह फौजी के आवास पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed