फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   led light fuse on main road

एलईडी लाइटें खराब, सड़कों पर छाया अंधेरा

Thu, 30 Jan 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
led light fuse on main road
मेरठ। शहर के मुख्य मार्गों सहित कई इलाकों में एलईडी लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया हुआ है। इसे लेकर ईईएसएल कंपनी के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। नगर निगम प्रशासन केवल कंपनी को नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है। नियमानुसार कंपनी पर जुर्माना तक नहीं लगाया जा रहा।
विज्ञापन

बिजली बचाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर के मार्गों पर लगी सोडियम लाइटें उतारकर एलईडी लाइटें लगवाई गईं थी। शहर में 50 हजार से भी अधिक खंभों पर एलईडी लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। लाइटों के जलाने और बुझाने से लेकर ठीक करने की जिम्मेदारी भी ईईएसएल कंपनी को दी गई हैं। इसके बाद भी कंपनी 50 प्रतिशत कार्य भी शर्तों के अनुरूप नहीं कर रही। न तो समय पर खराब होने वाली लाइटें ठीक की जा रही हैं और न ही लाइटों का दिन में जलना बंद हुआ है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, सरधना रोड, बागपत रोड सहित सभी मार्गों पर जगह-जगह लाइटें खराब पड़ी हैं। रेलवे रोड चौराहा से परतापुर फ्लाईओवर तक जगह जगह 194 लाइटें बंद पड़ी हैं। इस कारण मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। इसके अलावा बिजली बंबा बाईपास शॉपरिक्स मॉल से हापुड़ रोड बिजली बंबा पुलिस चौकी तक 112 लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके अलावा शहर के अन्य मार्ग, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड, रुड़की रोड पर भी काफी लाइटें बंद पड़ी हैं। पथ प्रकाश प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह का कहना है कि ईईएसएल कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि समय से लाइटें ठीक नहीं कराई जाती हैं तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed