{"_id":"6aad2f4ab4899b269c0ccb79","slug":"learned-disaster-survival-techniques-during-the-mock-drill-meerut-news-c-72-1-mct1014-159595-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मॉकड्रिल में सीखे आपदा से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मॉकड्रिल में सीखे आपदा से बचाव के तरीके
विज्ञापन
सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को लालकुर्ती स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें भूकंप, औद्योगिक रासायनिक रिसाव और आग लगने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया।
मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने और बचाव अभियान चलाने का प्रदर्शन किया। छात्रों को भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने, रासायनिक रिसाव होने पर सावधानी बरतने और आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्राथमिक सुरक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
छात्रों ने मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से राहत एवं बचाव अभियान को देखा और आपात स्थिति में सतर्क रहने के उपाय सीखे। आईडीएमएफ की ओर से बताया गया कि राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य स्कूली बच्चों और आमजन को आपदा के दौरान जागरूक और सतर्क करना है, ताकि वे घबराने के बजाय तत्काल और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें।