{"_id":"6acf9969d6ef282d020a7c7c","slug":"lawyers-call-off-boycott-following-assurance-from-tehsildar-will-resume-work-today-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113730-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त, आज करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त, आज करेंगे काम
विज्ञापन
एस डी एम व तहसीलदार के साथ अधिवक्ताओं की बैठक। (स्त्रोत बार) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना एवं मवाना सिविल बार एसोसिएशन मवाना की संयुक्त बैठक बार हॉल मवाना में हुई। जिसमें तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने बहिष्कार समाप्त किया। कहा कि वह बृहस्पतिवार से काम करेंगे।
अध्यक्षता अध्यक्ष श्रीबल्लभ एडवोकेट एवं राजेंद्र तोमर एडवोकेट और संचालन सचिव महमपाल सिंह एडवोकेट व नटवर सिंह राणा एडवोकेट ने किया। सभा में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं तहसीलदार निरंकार सिंह से विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं की दाखिल खारिज प्रक्रिया, 1359 फसली 41, 45 व नक्शा 23 और 1951 में जमीन की नियत जैसी विभिन्न मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।
आश्वासन के बाद गत 19 सितंबर से चल रहा तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की गई। सभी अधिवक्ता 15 अक्तूबर से तहसीलदार न्यायालय में सुचारु रूप से कार्य करेंगे। सभा में नरेंद्र कुमार रस्तौगी, रघुकुल तिलक, जगपाल सिंह धामा, राजकुमार सैनी, राहुल कुमार धनगस, मिंटू चौधरी, रघुवंश बंसला, जसवीर सिंह, समीर त्यागी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।