फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyer nephew murders, angry people got angry

वकील के भतीजे का कत्ल, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा, अफसरों से नोकझोंक

Sun, 14 Jan 2018 05:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Jan 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Lawyer nephew murders, angry people got angry
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में लापता अधिवक्ता के भतीजे और कक्षा दो के छात्र देव का नौ दिन बाद गांव में ही हिंडन नदी किनारे शव मिला। बच्चे की अपहरण के बाद हत्या की गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया और हंगामा किया। पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुई। एसपी जय प्रकाश के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा यदि जल्द हत्यारे पकड़ में नहीं आए तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन

 
मुकारी गांव के अधिवक्ता अमित त्यागी का भतीजा आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) कक्षा दो का छात्र था। जो चार जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी मां पिंकी देवी के साथ पड़ोस में ही माता के जागरण में गया था। वहां से ही देव लापता हो गया है। बालैनी थाने में पांच जनवरी को उसके पिता अजय त्यागी की तहरीर पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। शनिवार सुबह करीब दस बजे पुलिस गोताखोरों को लेकर मुकारी गांव में हिंडन पर पहुंची। थोड़े देर में ही गोताखोरों ने नदी किनारे से शव बरामद कर दिया। शव के मिलने का पता चलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिस वालों को रोक लिया और शव को वहीं पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करने और मिलीभगत का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीओ वंदना शर्मा और बालैनी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि जब तक एसपी नहीं आएंगे, शव नहीं उठने दिया जाएगा। करीब ढाई बजे एसपी जयप्रकाश गांव में पहुंचे। उन्होंने परिजन और ग्रामीणों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सहमत हुए। लोगों ने ने कहा यदि जल्द केस का खुलासा नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कहा छात्र की अपहरण कर हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन


पढ़ें : खेत में मिला 10वीं की छात्रा का शव, गैंगरेप की आशंका, SHO सस्पेंड, CO हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, गम में डूबा गांव

Lawyer nephew murders, angry people got angry
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बच्चे के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार की महिलाएं और कई युवक बार-बार बेहोश हो रहे थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

गम घुटने और दो-तीन दिन पूर्व हुई छात्र की मौत
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के बाद पता चला कि छात्र देव की गम घुटने से मौत हुई है। इससे प्रतीत होता है कि उसका मुंह दबाया गया है। उसके चेहरे पर भी चोट के हल्के निशान है। उसकी मौत दो-तीन दिन के अंदर ही की गई है। हालांकि पुलिस अफसर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed