फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawsuit against 26 including six nominated

छह नामजद समेत 26 के खिलाफ मुकदमा

Mon, 31 May 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against 26 including six nominated
छह नामजद समेत 26 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण सांप्रदायिक तनाव बन गया था।
बकरी मोहल्ला निवासी अमन के साथ शनिवार शाम दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने बीच रास्ते में रोककर मारपीट कर दी थी। अमन को ही हिरासत में लेने पर मामला तूल पकड़ गया था। भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस के साथ टकराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। हंगामे और विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

रविवार को अमन की तहरीर पर तस्लीम, शोएब, इमरान, सोहेल, हसीन, नवाब को नामजद कर और अज्ञात 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। उनका कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed