फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawrence's sharp shooter had come to kill Meerut businessman

Meerut News: मेरठ के व्यापारी की हत्या करने आया था लॉरेंस का शार्प शूटर

Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lawrence's sharp shooter had come to kill Meerut businessman
एसटीएफ से मुठभेड़ में जीतू उर्फ जितेंद्र के मारे जाने का मामला
विज्ञापन

- नौ साल पहले जरायम की दुनिया में जीतू ने रखा था कदम
- लॉरेंस और रोहित गोदारा गैंग से जुड़कर बन गया सुपारी किलर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर जितेंद्र उर्फ जीतू मेरठ के व्यापारी की हत्या करने आया था। लेकिन इससे पहले ही वह नोएडा एसटीएफ और मुंडाली थाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया। जितेंद्र ने नौ साल पहले जरायम की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद संगीन अपराध करता गया। डबल मर्डर में आजीवन कारावास समेत अन्य केस में उसे सजा मिली। वर्ष 2023 में पैरोल पर आया, मगर फरार हो गया। फरारी के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गौदारा गैंग से जुड़कर सुपारी किलर बन गया।
नोएडा एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर मेरठ के किसी बड़े व्यापारी की हत्या करने आया है। शातिर बदमाश ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद दम तोड़ दिया। इसके चलते वह किस व्यापारी की हत्या करने आया था। इसका पता नहीं चल पाया। आरोपी के फरार साथी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद व्यापारी का नाम और हत्या करने का कारण स्पष्ट हो जाएगा। यह भी पता चलेगा कि आरोपी किसके इशारे या किससे सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने वाला था।
विज्ञापन

सजायाफ्ता था शातिर जीतू
एसटीएफ के अनुसार जीतू उर्फ जितेंद्र ने वर्ष 2016 से अपराध की दुनिया में प्रवेश किया था। उसने हत्या, डकैती, लूट आदि संगीन अपराध किया। वर्ष 2016 में ही झज्जर में लूट की घटना की थी। उसने वर्ष 2016 में ही दिल्ली के थाना कंझवाला क्षेत्र में लूट की। इस घटना में भी वह वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई थी। वर्ष 2016 में ही बहादुरगढ़, झज्जर में चोरी की घटना की थी। इस मामले में उसे न्यायालय ने 29 अगस्त 2018 को पांच साल की सजा सुनाई थी। 2016 में ही बहादुरगढ़, झज्जर में डकैती डाली। इस मामले में भी जीतू को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उम्रकैद के बाद पैरोल पर आकर हुआ फरार
जीतू ने वर्ष 2016 में ही बहादुरगढ़ झज्जर के ग्राम आसौंदा के सरपंच और उसके पिता की हत्या की थी। दोहरे हत्याकांड में जीतू उर्फ जितेन्द्र को कोर्ट ने 3 फरवरी 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसी अभियोग में वह 2023 में न्यायालय से पैरोल पर आया था, परन्तु यह पैरोल जम्प करके फरार हो गया था। फरारी के दौरान यह लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गौदारा गैंग के संपर्क में आकर सुपारी लेकर हत्या करने लगा। साथ ही वह लूट भी करता था। छह अप्रैल 2023 को रोहतक के कलानौर में कार लूटी थी। इस घटना में भी वह वांछित चल रहा था। हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक ने 19 जुलाई 2023 को इस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।

-------



प्रमोद कसाना हत्याकांड में हुआ था एक लाख का इनाम घोषित

मेरठ। पैरोल से फरारी के बाद लॉरेंस गैंग के संपर्क में आकर जीतू उर्फ जितेंद्र ने सुपारी लेकर 22 अक्तूबर 2023 को अपने साथियों के साथ मिल कर गाजियाबाद के थाना टीला मोड क्षेत्र के निवासी प्रमोद कसाना उर्फ लालू की छह गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में वह वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद ने 12 जुलाई 2024 को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।



-------

पहले पत्नी को छोड़ा, फिर महिला मित्र को
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2016 में एक के बाद एक वारदात करने के बाद अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई थी। लेकिन बाद में आरोपी ने महिला मित्र से भी दूरी बना ली थी।


शव लेने परिजन मेरठ पहुंचे



बोले पिता, पैरोल पर पांच मिनट के लिए आया था घर

मेरठ। कुख्यात जीतू उर्फ जितेंद्र के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना पाकर बुधवार देर शाम को उसके पिता ओमप्रकाश, छोटा भाई, बहन और अन्य परिजन शव लेने के लिए मेरठ पहुंचे। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि दो साल पहले पैरोल पर वह घर आया था। घर पर मात्र पांच मिनट रुकने के बाद वह चला गया था, इसके बाद वह घर नहीं आया। ना ही परिजनों ने कोई सम्पर्क किया। आज उसकी मौत की खबर पुलिस से मिली। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने शहर के सूरजकुंड में जीतू का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में जीतू के सीने मेें दो गोली लगने की जानकारी मिली है।


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed