फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Law is in the interest of farmers, do not be misguided

किसान हित में है कानून, बहकावे में न आएं

Sun, 11 Oct 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Law is in the interest of farmers, do not be misguided
मोदीपुरम। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कृषि कानून 2020 किसान हित में है। विरोधी कांग्रेस हवा में है। उन्हें ये नही पता कि जो मांग वो सालों से कर रहे है, उसे प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिया है। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने कोई झूठ नही बोला है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक मेरठ एवं बागपत की ओर से परिचर्चा का आयोजन बाईपास स्थित फाइव स्टार रिसोर्ट में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को इस कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कानून को किसान हित में तैयार कर लागू किया गया है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। किसान के सपने मोदी सरकार में साकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि सहकारिता के बिना किसान का विकास संभव नही है। कृषि कानून 2020 उत्तम है। किसानों को इसके बारे में विस्तृत अध्ययन करना पड़ेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। सरकार के द्वारा भी एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। किसान की भूमि के स्वामित्व का शत प्रतिशत संरक्षण किया गया है। जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस नए प्रावधानों का विरोध कर रही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन सभी बिंदुओं को इन दलों ने शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता डॉ. बीरबल सिंह, संदीप प्रधान, संजीव बंसल, डायरेक्टर मदनपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, विपेंद्र, सुधा वाल्मीकि आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने की। इस दौरान डायरेक्टर अंकुर सांगवान, लाखन सिंह, राजेंद्र प्रेमी, अनिल मलिक, शरद मुदगल, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह, नरेश तोमर, महीपाल तोमर, ब्रजवीर सिंह, ठाकुर दिनेश, सतीश भलसोना, नरेंद्र मुखिया, अशोक झिटकरी, गौतम दिवाकर, अमित मुखिया, रवि बटजेवरा आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed